फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चाचा चौधरी और साबू बताएंगे वोट के मायने

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निर्वाचन आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहा है। चुनावी दंगल में अब प्रसिद्ध कॉमिक चाचा चौधरी और साबू के किरदार मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। कॉमिक बुक एक्शन और रोमांच के साथ-साथ वोट करने का सामाजिक संदेश भी दे रही है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यम से इसे गांव-गांव में बच्चों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना एक महीने पूर्व जारी हो गई है। मतदाताओं को बूथों पर लाने के लिए आयोग हर संभव प्रयास कर रहा है। प्रशासन जागरूकता के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दे रहा है। निर्वाचन आयोग की ओर से चाचा चौधरी एवं चुनावी दंगल नाम से कॉमिक बुक जारी की है, जो नए वोट बनाने से लेकर मतदान करने, प्रत्याशियों एवं बूथ आदि के संबंध में जानकारी करने के तरीके बताएगी। कॉमिक बुक के जरिए परिषदीय स्कूलों एवं माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
चाचा चौधरी और साबू समेत राका, धमाका सिंह और बिल्लू के किरदार अलग-अलग कहानियों के माध्यम से वोट करने के लिए प्रेरित कर रहें हैं। चाचा चौधरी ईसीआई की ओर से विकसित विभिन्न एप , जैसे नो योर कैंडिडेट एप, सी-विजिल एप, वोटर टर्नआउट ऐप, पीडब्ल्यूडी एप और कैंडिडेट एप के माध्यम से हर किसी को अपने जैसा स्मार्ट मतदाता बनने के लिए प्रेरित करते हैं। चाचा चौधरी और बिनी हमारी महिला मतदाताओं को आगे आने और निडर होकर मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि यह कामिक्स युवाओं में लोकप्रिय है। बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से इसे गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि बहुत ही सरल, सहज अंदाज में लिखी गई कामिक्स से खेल-खेल में ही चुनाव से जुड़े बिंदुओ की जानकारी प्राप्त हो रही है। कोई भी व्यक्ति डीएम भदोही या स्वीप भदोही फेसबुक पेज पर जाकर 60 पन्ने की इस कामिक्स को पढ़कर मतदान की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें