फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश साकेत बिहारी दीपक की अदालत ने मंगलवार को भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास और 20 हजार अथदंड की सजा सुनाई। एक साल पूर्व की घटना में कोर्ट ने निर्णय सुनाया। जमीन के विवाद में पकरी कला गांव में भाई ने गड़ासे से वार कर भाई की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पकरी कला में 10 मार्च 2023 को रात साढ़े आठ बजे राजनाथ यादव (75) गड़ासे से हत्या कर दी गई। उनकी बेटियों एकता और साक्षी यादव की तहरीर पर पुलिस ने उसके चाचा सुरेंद्र यादव के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। तहरीर के मुताबिक राजनाथ और सुरेंद्र यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। 10 मार्च को खाना खाने के बाद राजनाथ सुर्ती बना रहे थे। उसी दौरान सुरेंद्र ने गड़ासे से उनके सिर पर वार किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको भदोही के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपपत्र न्यायालय में भेजा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुरेंद्र यादव को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी दिनेश पांडेय ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें