फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर हिंसा को रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाए केन्द्र : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने बुधवार को मांगपत्र डीएम गौरांग राठी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में जारी हिंसा में चिंता व्यक्त की। मांग किया कि केंद्र सरकार मणिपुर हिंसा को रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार करें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अकबर अंसारी ने कहा कि रुस-युक्रेन युद्ध को रोकवाने का दावा करने वाले हमारे प्रधानमंत्री गृहयुद्ध की आग में जल रही मणिपुर हिंसा को रोकवाने में अब तक अक्षम साबित हुए हैं। केन्द्र का सारा फोकस नौ वर्ष की उपलब्धियां, मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान में लगा हुआ है। प्रदेश सचिव वसीम अंसारी, हसनैन अंसारी, नाजिम अली ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मणिपुर हिंसा के साथ-साथ महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध को रोक पाने में भी असफसल साबित हुई है। मांग किया कि मणिपुर को बचाने के लिए केंद्र सरकार को अविलंब ठोस रणनीति बनानी चाहिए। इस मौके पर मसूद आलम, मो. आजाद, अकीब अंसारी, सरफाराज अहमद, दिनेश कुमार, शाहिद हसन, आसिफ अली, मकसूद, सुरेश गौतम, संदीप दुबे, विमल पांडेय महेश मिश्रा, शक्ति मिश्रा, नरेश मिश्र, विमलेश पाल सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें