फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हुई मौत की वजह, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर निवासी पिंटू राय की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। इसलिए पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। मामले में मृतक की पत्नी ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

गोपपुर निवासी पिंटू राय की शनिवार की देर रात रहस्यमय परिस्थितियों में ककराही स्थित एक मकान में मौत हो गई थी। पत्नी ने कोतवाली में जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की लेकिन किसी के खिलाफ नामजद तहरीर नहीं देने के कारण पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है।
रविवार की देर रात पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई, लेकिन उससे भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने विसरा को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने बताया कि मृतक का विसरा सुरक्षित है। जांच रिपोर्ट आने पर ही मामला स्पष्ट होगा। उसी के आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें