अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं का अब खैर नहीं है। भदोही फीडर के अंतर्गत विभिन्न गांवों में मंगलवार को बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। वहीं तीन पर एफआईआर दर्ज कराई गई। विभाग ने मूंसीलाटपुर, बभनौटी, कारपेट सिटी बिजली उपकेंद्र पर एक मुस्त समाधान योजना के तहत कैंप लगाया।
शिविर में 83 उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया। इसमें पांच लाख 50 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। एसडीओ भदोही अवधेश पाल ने बताया कि मूंसीलाटपुर केंद्र पर 32, बभनौटी 32 और कारपेट सिटी बिजली उपकेंद्र पर 19 कुल 83 उपभोक्ता ने ओटीएस का लाभ उठाया। 25 लोगों का कनेक्शन काटा गया। इसके अलावा तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पांच लाख पचास हजार रुपए की राजस्व वसूली की गई। मौके पर अवर अभियंता मनोज कुमार सिंह, मनीष सिंह, कुंवर ज्योति प्रकाश, महेश पांडेय, राघवेंद्र सिंह, ऋषि यादव, साधु आदि मौजूद रहे।