फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिन शेड उखाड़कर नकदी व कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी बाजार के अनेगपुर तिराहा स्थित जूता और कपड़ा की दुकान का टिन शेड चोर सोमवार की रात उखाड़कर 25 हजार रुपये नकद व कीमती सामान उठा ले गए। मंगलवार को सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

अनेगपुर निवासी दुकानदार संजय सरोज ने तहरीर देकर बताया है कि अनेगपुर तिराहा के पास ही जूता-चप्पल, कपड़ा की दुकान खोलकर आजीविका चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह ही सोमवार को देर शाम दुकान बंद कर घर चले आए। मंगलवार को सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो टिनशेड उखड़ा मिला। अंदर देखने पर 25 हजार नकद, 60 हजार रुपये मूल्य के जूते-चप्पल, कपड़े चोर उठा ले गए थे और अन्य सामान इधर-उधर बिखरे थे। प्रभारी निरीक्षक बीके मौर्य ने कहा कि तहरीर के आधार जांच कर चोरी की घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें