फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली के चकपड़ौना कवलापुर निवासी विवाहिता ने गोपीगंज कोतवाली में पति, सास व अपने पति की दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पहली पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पहली पत्नी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति, सास तथा पति की दूसरी पत्नी द्वारा उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। साथ ही दहेज की मांग की जाती है और मारा-पीटा भी जाता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया। उधर, दूसरी पत्नी ने भी आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जब पति को हिरासत में ले लिया तो पहली पत्नी ने एक व्यक्ति के साथ घर में पहुंचकर मारपीट की और घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें