फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को एक सप्ताह बाद हुई युवक की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चंदौली के उदयपुर-चिरईगांव निवासी जनार्दन सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 14 मई को भाई कमलेश सिंह (14) बाइक लेकर औराई से घर जा रहा था।
विज्ञापन

महाराजगंज बाजार के पूर्वी छोर स्थित एक ढाबा के सामने मैजिक वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। हालत में सुधार न देखकर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया जहां उसने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है लेकिन चालक की पहचान न होने से गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें