फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। बलीपुर-बड़ागांव निवासी अधिवक्ता योगेश पांडेय की तहरीर पर गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने फायरिंग और मारपीट के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि सोमवार को देर रात चुनावी रंजिश के कारण दो पक्षों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

एक पक्ष उसी दिन नामांकन करने गया था, उस समय नामांकन कक्ष के बाहर मारपीट होने के कारण आरोपियों को नामजद किया गया। दूसरे पक्ष के अधिवक्ता योगेश पांडेय बाइक से घर जा रहे थे। उस दौरान खुन्नश खाए पक्ष ने उन्हें रोककर मारपीट की और फायरिंग किया। जानकारी होने पर सीओ सदर एके सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली थी। अभी तक एक पक्ष के अधिवक्ता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें