गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर चकपड़ौना में बृहस्पतिवार को ट्रेलर की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया और चालक को कोतवाली ले आकर जांच में जुटी रही।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि प्रयागराज की ओर कार लेकर जा रहा चालक कौलापुर के पास एक दुकान पर चाय पीने के लिए रुका था। पीछे से जा रहे ट्रेलर चालक ने कार में धक्का मार दिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवारों ने ट्रेलर चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।