फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदारीपुर में दिनभर चला केबिल डालने का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग दो वर्षों से मदारीपुर में रेलवे लाइन के नीचे से केबिल डालने की कवायद अब जाकर पूरी हो सकी है। केबिल पड़ जाने से भदोही शहर के पूर्वी इलाके के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ हो जाएगी। अधिकारियों की मानें तो लोकल फाल्ट में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व रेलवे लाईन के नीचे मदारीपुर में केबिल बर्स्ट हो जाने से विभाग केबिल को इसलिए नहीं बदल पा रहा था क्योंकि इसके लिए रेलवे से अनुमति नहीं मिल पा रही थी। अनुमति लेने की कवायद में लगभग दो वर्ष का समय बीत गया। ऐसे में भदोही शहर के पचभैय्या, गौरियाना, मलिकाना, जमुंद, बाजार सरदार खां, चौरी रोड आदि की बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। किसी तरह वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति कराई जा रही थी। इससे लोगों को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही थी। मौज़दा गर्मी के दौरान एक के बाद एक सप्ताह भर में दो ट्रांसफार्मर आग की भेंट चढ़ जाने से बिजली की समस्या और बढ़ गई थी।
इस बारे में एक्सईएन अभिषेक यादव ने बताया कि मदारीपुर में रेलवे लाइन के नीचे केबिल डालने की अनुमति मिलने के बाद विभाग ने शनिवार को दो केबिल डाल दिए हैं ताकि भविष्य में हम लोगों के पास पहले से एक और वैकल्पिक व्यवस्था हो। बताया कि जब से केबिल बर्स्ट हुआ था तब से आईआईसीटी और जमुनीपुर फीडर एक साथ नहीं चल पाते थे जिससे कई क्षेत्रों को भरपूर बिजली नहीं मिल पाती थी। बताया कि आज रात भर यह काम चलेगा। रविवार को सुबह 10 बजे उम्मीद है कि नई व्यवस्था आपूर्ति शुरू हो जाएगी और लोगों को भारी राहत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें