आयकर विभाग की बैठक में विचार व्यक्त करते निर्यातक शाहिद जमाल
- फोटो : BHADOHI
भदोही। अपर आयकर आयुक्त रेंज-1 वाराणसी लियाकत अली अफाकी ने कहा कि चारटर्ड एकाउंटेंट्स और टैक्सेशन अधिवक्ता आयकर विभाग और आयकर दाताओं के बीच की कड़ी हैं। आयकर दाताओं की समस्याओं को वे विभाग के सामने रखें ताकि उनका निदान किया जा सके। वह शुक्रवार को एक प्रतिष्ठान सीए एसोसिएशन और टेक्सेशन बार के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यवसायी, कालीन निर्यातक देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। कोविड-19 से प्रभावित बाजार धीरे धीरे लगभग पटरी पर आता दिख रहा है। सभी सीए और टैक्सेशन अधिवक्ताओं से अपेक्षा है कि 15 दिसंबर से पहले पहले अग्रिम कर की तीसरी किश्त जमा कराने में सहयोग करेंगे। उन्होंने लोगों को बताया कि जिन लोगों ने रिटर्न फाईल नहीं किया है उन्हें प्रेरित करें और समय से वर्ष 2020-21 का रिटर्न फाईल कराने में सहयोग करें।
इसके पूर्व भदोही सीए एसोसिएशन की ओर से सुहैल अतहर ने स्वागत किया। सीए आफताब आलम, आरसी त्रिपाठी, आरएम शुक्ला, समरजीत यादव, धर्मराज मौर्या, अंकुश ठुकराल, के.आनंद, बीडी यादव, फिरोज अख्तर, राजेश गुप्ता, मुलायम यादव आदि ने अपने सुझाव रखे। कई लोगों ने आटीआर पोर्टल को और बेहतर बनाने की बात कही। इसके पूर्व शुक्रवार को प्रात: 7.30 बजे स्टेशन रोड स्थित आयकर कार्यालय से साईकिल यात्रा निकाली गई। जो मोढ़ रोड पर पांच किमी तक जाकर वापस आयकर कार्यालय आकर समाप्त हुई। पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार ने झंडी दिखा कर साईक्लिस्टों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे दो काम हो रहा है एक स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा दूसरा लोगों को अग्रिम कर के लिए जागरूक भी कर रहे होंगे। साईकिल चलाने वालों में मुख्य रूप से अपर आयकर आयुक्त के अलावा साईक्लिस्ट उत्कर्श वर्मा, उप आयकर आयुक्त गोपीनाथ चौबे, आटीओ सुब्रतो गुप्ता व रवि मेहता, आयकर इंस्पेक्टर देवेंद्र दूबे, सीए सुहैल अतहर, शाहिद जमाल, ब्रजेश यादव आदि शामिल रहे।