फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अवैध वसूली, 200-200 लेने की बात आई सामने, ऑडियो वायरल

Mon, 23 Aug 2021 11:07 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

जिले में 30 जुलाई को विधानमंडल की टीम आई थी। जिसमें स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों संग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक के करीब 20 दिन बाद सोमवार को एक ऑडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। ताजा मामला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विधानमंडल टीम की सेवा के नाम पर रिश्वत मांगने का है। सोमवार को ऑडियो वायरल होने पर विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। मुख्य सेविकाओं और आंगनबाड़ी के बीच हुई बातचीत में उच्चाधिकारियों की तरफ से सभी केंद्रों से 200-200 रुपये लेने का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में 30 जुलाई को विधानमंडल की टीम आई थी। जिसमें स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों संग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक के करीब 20 दिन बाद सोमवार को एक ऑडियो वायरल हुआ।

इसमें डीघ, औराई और सुरियावां ब्लॉक की मुख्य सेविकाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बात करतीं दिखी। जिसमें विधानमंडल की टीम की सेवा के लिए प्रति केंद्र 200-200 रुपये तय करने की बात कही गई। कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया तो कार्रवाई की धमकी दी गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो में विधानमंडल टीम का भय दिखाकर कारपेट और लिफाफा देने के प्रारूप की बात कही गई। मुख्य सेविकाओं ने सीडीपीओ संग डीपीओ तक को मामले में शामिल होने की बात कही। अधिवक्ता आदर्श ने प्रमुख सचिव व निदेशक बाल विकास को पत्र भेजकर सीडीपीओ, डीपीओ और मुख्य सेविकाओं पर कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि मामला गंभीर है। डीपीओ से मामले में जानकारी ली जाएगी। लेकिन अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें