फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसे बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई थाना क्षेत्र के मटकीपुर गांव में कुछ दिन पूर्व करंट से झुलसे बालक मुनिराज यादव (10) की सोमवार को कबीरचौरा अस्पताल वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर वाराणसी पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुनिराज की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पिता भोलानाथ यादव ने बताया कि तीन भाइयों में बड़ा मुनिराज छह जनवरी को रेलवे लाइन के किनारे पतंग उड़ा रहा था, उसी दौरान पतंग ओएचई तार में फंस गई थी, जिसे उतारने के लिए खंभे पर चढ़ते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आस-पास के लोगों से सूचना मिलते ही आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कबीरचौरा अस्पताल वाराणसी रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें