फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर का संगठन केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं : संजय निषाद

विज्ञापन
पटेल नगर में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता संम्मेलन में बैठे विधायक विपुल दुबे और मंत्री संजय निषा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूबे के मत्स्य कल्याण मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि बूथ स्तर का संगठन केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करने का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को उनके अधिकारों और संविधान द्वारा मिले अवसरों के प्रति जागरूक करें। वह मंगलवार को ज्ञानपुर स्थित एक लॉन में निषाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने निषाद समाज से शिक्षा, रोजगार और संवैधानिक अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी समाज की आवाज बनकर उसके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन

कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव तक बूथ सम्मेलन अभियान लगातार जारी रहेगा और कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर प्रशिक्षित किया जाएगा। दावा किया कि इससे समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी की राजनीति कमजोर हुई है। निषाद बाहुल्य क्षेत्रों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया। माला पहनाने के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि यह वोटों की सरकार है, नोटों की नहीं। कोई भी अपने नेता को माला पहना सकता है। ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे ने भी कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी मोड में आने का आह्वान किया। इस मौके पर मिठाई लाल निषाद, चंद्रशेखर निषाद, जोगेंद्र केवट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें