फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi:सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, शिनाख्त में जुटी

Tue, 15 Oct 2024 07:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही स्थित चकबसेहूं गांव के समीप स्ड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त में जुट गई है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
भदोही में सड़क किनारे शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर रोड पर चकबसेहूं गांव के समीप 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव सड़क के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई।12 घंटे बाद युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को सड़क दुर्घटना मान कर चल रही है, हालांकि ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। बताते चलें कि गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर बड़ी संख्या में बड़े और छोटे वाहनों का आवागमन होता है।

मंगलवार को भोर में ग्रामीण टहलने निकले तो चकबसेहूं गांव के समीप एक 25 वर्षीय युवक का शव सड़क के किनारे मिला। जिसे देख वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास करती रही, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शाम होने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। कहा कि सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में शव किनारे ही होता, लेकिन वह करीब छह फीट दूर घास-फूंस के किनारे मिला। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन


शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें