ज्ञानपुर/घोसिया। प्रमुख त्योहार ईद को आने में अब बस एक दिन और शेष रह गया है। ऐसे में दो गज की दूरी-मास्क है जरुरी के नियमों का पालन करते हुए निकायों ने अपने सभी वार्डो में साफ-सफाई और सेनिटाइजर के छिड़काव में तेजी ला दी है। इस क्रम में बुधवार को आदर्श नगर पंचायत घोसिया की चेयरमैन रजिया नुमान ने सभी वार्डों की सफाई कराकर घर, गली, मोहल्ले, संपर्क मार्गों तक सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। इस दौरान चेयरमैन रजिया नुमान ने वार्डवासियों को जागरुक करते हुए कहा कि नगर प्रशासन त्योहार ही नहीं बल्कि महामारी के दौर से गुजरने वाले वार्डों को चिन्हित कर ब्लीचिंग, चूना, घर-घर मास्क, जरुरी दवाओं की उपलब्धता में कमी नहीं रखा है। कहा कि यदि किसी वार्ड में समस्या है तो नगरवासियों का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
इस संबंध में प्रभारी अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद ने संकल्प दिलाया कि महामारी को मात देने में हर वर्ग की सहभागिता से ही कोरोना को हराया जा सकता है। कर्मचारियों का सहयोग करने पर नगर से महामारी दूर होगी। इस अवसर पर संजय साहू, नरेंद्र बरनवाल, बृजेश यादव, दया गौतम, ज्ञानचंद जायसवाल, रुखसार अहमद, हल्लू भाई, हाफिज सलाहुद्दीन, कृष्णकुमार सोनी, इरफान अहमद, सेराजुद्दीन, फिरोज आदि रहे। इसी तरह नगर पालिका भदोही, गोपीगंज, नगर पंचायत ज्ञानपुर, खमरिया, नईबाजार, सुरियावां की ओर से सफाई अभियान चलाकर वार्ड को सैनिटाइजर कराया गया।