फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 90 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 90 केंद्र फाइनल कर दिए गए हैं। स्कूलों की ओर से बोर्ड में भेजी गई दो आपत्तियों का निस्तारण किए जाने के बाद बोर्ड ने केंद्रों को हरी झंडी दे दी। अब विभाग कक्ष निरीक्षकों की सूची तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

मार्च के दूसरे सप्ताह में संभावित बोर्ड परीक्षा की तैयारी अक्तूबर-नवंबर माह से ही चल रही है। चुनाव तैयारियों के बीच जनवरी के पहले पखवाड़ा में 75 केंद्रों का निर्धारण किया गया था। इसको लेकर 57 आपत्तियां आई थीं। वर्ष 2021 में बनाए गए 92 केंद्रों की तुलना में 2022 में केंद्रों की संख्या घटाकर 75 कर दिए जानेे से विद्यालय प्रबंधकों की कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा कराने को लेकर बेचैनी बढ़ गई। उनका कहना था कि विद्यार्थियों की बढ़ी है जबकि केंद्र कम कर दिए गए हैं। इससे वे कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए छात्रों को कक्ष में बैठाने की व्यवस्था को लेकर परेशान थे। विद्यालय प्रबंधन के इस तरह की दिक्कतों को देखते हुए जिला स्तरीय निर्धारण समिति की बैठक में दो सहायता प्राप्त व 14 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को केंद्र बनाने के साथ ही 90 केंद्र बनाने की संस्तुति की। उसके बाद कुछ प्रधानाचार्यों ने बोर्ड में भी आपत्ति दर्ज कराई। इस बीच बुधवार को परिषद ने आपत्तियों का निस्तारण करते हुए जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 90 केंद्रों का निर्धारण कर फाइनल सूची भी जारी कर दी। डीआइओएस नंदलाल गुप्ता ने बताया सभी केंद्रों पर परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए मुकम्मत तैयारी कराई जाएगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 49,427 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें