फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : केंद्रों की कमियों को कराएं दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। स्कूलों की ओर से जरूरी कागजात डीआईओएस पहुंचाए गए, वहीं लिपिक भी परीक्षा से संबंधित फाइलों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 90 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जिले के करीब 49 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हो सकी थी। सात मार्च को मतदान खत्म होने के अगले ही दिन आठ मार्च को परिषद ने बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया। परीक्षा की तिथि घोषित होने के साथ ही प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राएं व शिक्षक इसकी तैयारी में जुट गए हैं, वहीं डीआईओएस कार्यालय में गहमागहमी भी बढ़ गई। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षक जरूरी कागजातों को पहुंचाने में जुटे रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा शुरू होने में 15 दिन से भी कम समय बचा है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, बिजली सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। ताकि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान विद्यालयों में कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें