फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित इंटरलाकिंग मार्ग का ब्लॉक प्रमुख ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई ब्लॉक के भवानीपुर-उपरवार गांव में नवनिर्मित 250 मीटर लंबे इंटरलाकिंग मार्ग का लोकार्पण मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से ब्लॉक का कोई गांव वंचित नहीं रहेगा। विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की तरफ से शिकायत की गई थी कि उक्त मार्ग खराब हो जाने के कारण आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित कर मार्ग का निर्माण कराया गया है। जिसका लाभ लोगों को आवागमन में मिलता रहेगा। इस मौके पर शिवसागर पांडेय, बद्रीनाथ पांडेय, लालसाहब पांडेय, हरिशंकर यादव, सतीश पांडेय, सोहनलाल, केशव प्रसाद, दिलीप पांडेय, संतोष यादव, विनय लाल, श्रीकांत, सत्यम पांडेय, राजू तिवारी, राजू शुक्ला, साधू तिवारी, रत्नेश तिवारी, मुन्ना दुबे, अमरेश शुक्ला, विनय शुक्ला, सर्वेश मिश्रा, जितेंद्र यादव, पवन यादव, गोलू मिश्रा, कार्तिकेय दुबे आदि ने ब्लॉक प्रमुख का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें