फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर ब्लाक कार्यालय के सामने सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वह ग्राम प्रधान विश्वनाथपुर और उनके पुत्र पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

कर्मचारी धर्मराज सरोज ने आरोप लगाया है कि दो दिन पूर्व ग्राम प्रधान पुत्र ने गलत कार्य कराने के लिए दबाव दिया था। जिसका विरोध करने पर कर्मचारी गुरूदयाल गुप्ता को धमकी भी दी गई। जिसका आडियो भी है। मामला सुर्खियों में आने पर कर्मचारी अपनी सुरक्षा को लेकर एकजुट हुए हैं। ग्राम प्रधान और उनके पुत्र के खिलाफ कार्रवाई होने तक कर्मचारी आवाज उठाते रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रेश यादव, प्रदीप कुमार, राघवेंद्र पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, शेषमणि, समजीत, संजय आदि रहे। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने बताया कि कर्मचारी की तहरीर ग्राम प्रधान समेत उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें