फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: आज कड़ी सुरक्षा में होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को होने वाले नामांकन के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। एएसपी, सीओ, सभी थानाध्यक्षों संग 300 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। एसडीएम और तहसीलदार भी व्यवस्था पर निगरानी करेंगे। सीसीटीवी कैमरे की नजर में नामांकन होगा।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लाकों ज्ञानपुर, भदोही, डीघ, सुरियावां, अभोली, औराई में होने वाले चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशियों से लेकर प्रशासनिक अफसरों ने तैयारी तेज कर दी। चुनाव में कई पूर्व प्रमुख संग नए प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। बुधवार को ब्लॉकों पर नामांकन पत्र खरीदने के लिए प्रत्याशी पहुंचे। बृहस्पतिवार को होने वाले नामांकन के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि एएसपी, चार सीओ और सभी थानाध्यक्षों संग 50-50 सुरक्षाकर्मी के हिसाब से 300 सुरक्षाकर्मी ब्लॉकों पर तैनात होंगे। नामांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। प्रत्याशी और प्रस्तावक ही ब्लॉक परिसर के अंदर जा सकेंगे।
जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों का वितरण शुरू हो गया। छह ब्लॉकों में कुल 37 नामांकन पत्र बिके। ज्ञानपुर ब्लॉक के एआरओ उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने बताया कि आरती सिंह ने चार और आनंद मिश्रा ने चार सेट में नामांकन पत्र लिया। एआरओ डीघ अरविंद सिंह ने बताया कि पूर्व प्रमुख मनीष मिश्र ने दो, उनकी पत्नी बिंदो देवी ने दो, मनोज मिश्रा ने एक, राकेश मिश्रा ने तीन सेट में नामांकन पत्र लिया। औराई ब्लॉक के एआरओ अमित कुमार सिंह के मुताबिक बृजमोहन मिश्र ने चार, उनके भाई ज्ञान मिश्रा ने चार और नंदलाल पांडेय ने तीन सेट में पर्चा लिया। भदोही ब्लॉक के एआरओ श्याम कुमार मिश्रा ने बताया कि सुनीता देवी दो, प्रियंका सिंह दो, सुनील चार और सनी देव ने दो सेेट में नामांकन पत्र लिया। अभोली ब्लॉक में प्रियंका बिंद और रानी देवी ने तीन-तीन सेट में नामांकन के लिए पर्चा लिया। सुरियावां ब्लॉक के एआरओ अशोक कुमार ने बताया कि अनीता देवी ने एक सेट में नामांकन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें