ज्ञानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल को आज भी जनता भूल नहीं सकी है। अपराधी सूबे से बाहर चले गए थे। भाजपा सरकार में सिर्फ बयानबाजी की जा रही है। अपराधियों से सांठगांठ कर सरकार चलाई जा रही है। यह बातें बुधवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन समारोह में मुख्य अतिथि जोनल प्रभारी गुड्डूराम ने कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सीएए और एनआरसी के बहाने लोगों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रही है। सत्तापक्ष के इशारे पर आम आदमी को पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र ने बसपा सरकार में हुए कार्यों को गिनाया। कहा कि 2007 से 2011 के मध्य जिले में जो काम हुए, उसका एक तिहाई काम सपा और भाजपा सरकार में नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सत्तामद में चूर भाजपा को 2022 में जनता बेदखल करेगी और मायावती सूबे की मुख्यमंत्री बनेंगी। जिलाध्यक्ष कमलाशंकर भारती, दादा सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ गौतम, मोनिका यादव, राजेश गौतम, रामलाल पाल आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के जन्मदिन के लिए बना 64 किलो का केक काटकर हैप्पी बर्थ डे बहन जी कहा गया। लोकगीत गायक रमेश भंवरा ने गीतों के माध्यम से मायावती, कांशीराम के कार्यों को गिनाया और नमन किया। इस मौके पर लल्लू गौतम, मुख्य जोन प्रभारी मिर्जापुर मंडल रविशंकर बिंद, शकुंतला देवी, कड़े शंकर भारती, संजय प्रजापति, सादाब अंसारी, दीना पासी, संतोष कुमार राव, प्रवीण गौतम, स्वतंत्र मौर्य, विवेक अग्रहरि, हरिश्चंद्र मोदनवाल, लालजी यादव, भरत राज सिंह, पद्मभूषण भारती, सूबेदार गौतम, फूलचंद गौतम, जिला जीत, अमित गौतम, मुन्ना सिंह, अशोक चौधरी, बलवंत राव, रमा शंकर पासी, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।