वहिदानगर। कौइनौरा थाना क्षेत्र के बेरवां-पहाड़पुर के पास सोमवार की शाम को ट्रैक्टर के धक्के से बाइक एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर भीड़ जुट गई।
कोइरौना थाना क्षेत्र के नगरदह निवासी आलोक मिश्र (30) पुत्र अष्टभुजा मिश्र व ओझापुर निवासी अमीर (50) बाइक से ज्ञानपुर गए थे। वापस घर जा रहे थे तभी बेरवां-पहाड़पुर में हीरानंद पांडेय इंटर कॉलेज से कुछ पहले ही ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक चला रहे आलोक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठे एलआईसी अभिकर्ता अमीर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधान संतोष पांडेय के सूचना पर कोइरौना थाने के प्रभारी निरीक्षक चित्रकूट पूरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।