फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार वनकर्मी पर हमला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के संसारापुर गांव में बुधवार को वनकर्मी रामानंद प्रसाद पर बाइक सवार आरा मशीन संचालकों ने हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
विज्ञापन

वनकर्मी रामानंद ने तहरीर देकर बताया है कि 16 फरवरी को दोपहर दो बजे बाइक से दैनिक श्रमिक अतुल यादव के साथ विभागीय काम से जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि रास्ते में रजनीश पांडेय, विवेक पांडेय और विद्याधर पांडेय रोककर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी गई। आरोप लगाया कि विभागीय स्तर से अवैध आरा संचालन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर वे लोग परेशान थे। जिसको लेकर वे गोलबंद होकर मारने की नीयत से आए थे। वनकर्मी ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। डीएफओ के निर्देश पर गोपीगंज कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वनकर्मियों ने नामजद आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें