फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
ऊंज के सूफीनगर में खड़े टैंकर में घुसी दूसरी टैंकर। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ऊंज। थाना क्षेत्र के सूफीनगर गोधना के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार की दोपहर एक बजे के करीब सड़क पार कर रहे लोगों को बचाने के चक्कर में टैंकर खड़े दूसरे टैंकर से टकरा गया। उसी समय प्रयागराज की तरफ से आ रहा बाइक सवार भी चपेट में आ गया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टैंकर के चालक और खलासी घायल हुए। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत बाइक सवार युवक प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र का निवासी बताया गया।
विज्ञापन

हाइवे पर सूफीनगर पेट्रोल पंप के पास पहले से ही एक टैंकर खड़ा था। दोपहर करीब एक बजे के करीब कुछ लोग पंप से पेट्रोल लेकर सड़क पार कर रहें थे। तभी वाराणसी से प्रयागराज जा रहा अन्य टैंकर वहां आया, और सड़क पार कर रहे लोगों को बचाने के लिए चालक ने स्टेयरिंग घुमाई, इस दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर पहले से खड़े दूसरे टैंकर से टकरा गया। इसबीच प्रयागराज की ओर से बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से बाइक सवार के शव को टैंकर से बाहर निकलवाई। मृत युवक के जेब से बरामद आधारकार्ड और वाहन नंबर के आधार पर उसकी पहचान की गई। पुलिस के अनुसार हादसे में मृत युवक नितेश (30) प्रयागराज के हंडिया स्थित चांदपारा गांव का निवासी था। दूसरी तरफ दुर्घटना में घायल टैंकर के चालक और खलासी को उपचार के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष पूजा कौर ने बताया कि घटना के बाद गाड़ी नंबर और आधार कार्ड के जरिए पहचान की गई। मृत युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। घायल चालक सलमान पुत्र मोहम्मद शब्बीद प्रतापगढ़ जिले के पवारा थाने के मांधाता गांव का, खलासी अबरार अहमद प्रतापगढ़ के रानीपुर थाने के देवास गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें