फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पूजन के साथ सेमराध माघ मेले का शुभारभ

विज्ञापन
सेमराध कल्पवास मेले में गंगा पूजन के बाद दुग्धाभिषेक करतीं डीएम आर्यका अखौरी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
बाबा सेमराधनाथ धाम में मत्था टेक और धर्म ध्वजारोहण और गंगा पूजन कर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को सेमराध माघ मेले का शुभारंभ किया। नए वर्ष पर उन्होंने मां गंगा की निर्मल एवं अविरल धारा तथा पर्यावरण की महत्ता बताकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

काशी-विंध्य-प्रयाग के महासंगम स्थल महातीर्थ सेमराधनाथ धाम में कल्पवास के 27वें वर्ष के अवसर पर गंगा तट पर मां गंगा का निर्मल एवं अविरल धारा के लिए वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन किया। उन्होंने माघ मेला कल्पवास के प्रतीक स्वरूप मां गंगा तट पर धर्म ध्वजारोहण कर भारतीय सनातन धर्म एवं आस्था का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया। डीएम ने गुरु मंहत की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए उन्हें नमन किया। जनपद के लिए यह गर्व की बात है कि गंगा तट पर बीते 27 वर्षो से माघ मेलें में कल्पवास का आयोजन किया जा रहा है। बोले इस कल्पवास माघ मेले को कुशलता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन के साथ बैठक कर धरातलीय कार्य किया जा रहा है। 14 जनवरी से शुरू हो रहे कल्पवास माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मार्ग के लिए लोहे के चादर यानी चकर्ड प्लेट, बिजली विभाग द्वारा प्रकाश की सुचारू व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, साउंड व्यवस्था, जिला पंचायत विभाग के द्वारा मेले परिसर में टेंट, शौचालय, बैरिकेटिग, वन विभाग द्वारा अलाव हेतु लकड़ी की व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा केलिए पुलिस प्रशासन, यातायात पुलिस सहित सबंधित सभी विभागों के आपसी समन्वय से तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने तीर्थ स्थल का भ्रमण कर नैसर्गिक वातावरण में लगे कल्पवृक्ष, वंशी वृक्ष, सिंदूर वृक्ष, कमल सरोवर आदि का अवलोकन किया। इस मौके पर एसपी डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एएसडीएम योगेंद्र कुमार, मंहत करुणाशंकर दास, ग्राम प्रधान सेमराध, अध्यक्ष माघ मेला समिति आदि माजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें