फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के कटका पड़ाव के समीप शुक्रवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रवि (40) निवासी अदलपुरा मिर्जापुर की मौत हो गई। जबकि उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर के अदलपुरा निवासी रवि पुत्र स्व. मुन्नीलाल शुक्रवार को अपने मित्र सूरज के साथ बाइक से वाराणसी किसी शादी में शामिल होने के लिए गया था। रात में करीब 12 बजे दोनों शादी से लौट रहे थे। हाइवे पर कटका पड़ाव के समीप पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने दोनो घायलों को सीएचसी औराई लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। मृतक की शादी हो चुकी है, लेकिन बच्चे नहीं हैं। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें