फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहर में गिरी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के बरवा में सोमवार की देर रात बाइक अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। इससे बाइक सवार युवक की पानी में डूबने से माैत हो गई।
विज्ञापन


औराई के सरियावं निवासी दिनेश कहार (45) चौरी के बरवा में एक शराब की दुकान पर सेल्समैन था। सोमवार की रात 10 बजे वह दुकान बंद कर घर की तरफ जा रहा था। नशे में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होने के कारण वह नहर में चला गया।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे स्थानीय पुलिस गश्त पर निकली थी। बाइक दिखने पर पुलिस आसपास छानबीन की तो दिनेश औंधे मुंह मिला। पुलिस तत्काल उसे नजदीकी चिकित्सालय ले गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें