पूर्व विधायक विजय मिश्र वर्तमान में रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हड़पने, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आगरा जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले भी जिलाधिकारी के आदेश पर उनके भतीजे चंद्र प्रकाश मिश्रा की पत्नी पुष्पलता के नाम दो करोड़ 50 लाख की जमीन को भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुर्क किया गया था।
पुष्पलता और प्रकाश चंद विजय मिश्रा के गैंग/मुकदमा उपरोक्त से संबंधित गिरोह के शातिर सदस्य विकाश मिश्र के माता-पिता हैं। उक्त अचल संपत्ति को जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी के 26 अगस्त के आदेश के तहत कुर्क किया गया।
पढ़ेंः डिप्टी सीएम के जाते ही भिड़ गए कार्यकर्ता, पुलिस के सामने जमकर मारपीट