फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भूमिपूजन, विदेशों में भी मनी दिवाली

विज्ञापन
राममंदिर भूमिपूजन के दौरान ट्रिनिडॉड-टोबैगो में पूजा-पाठ करते भारतीय मूल के लोगों के साथ स्वामी ? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अयोध्या में रामलला को स्थायी स्थान मिलने की खुशी सात समंदर पार विदेशों में भी जीवंत हुई। कैरेबियाई देश ट्रिनिडॉड-टोबैगो, सूरीनाम, गुयाना और फांस के फ्रेंच गुयाना प्रांत में भारतीय मूल के लोगों ने भूमिपूजन की खुशी में दिवाली मनाई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय नेताओं और बड़े व्यवसायियों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

पांच अगस्त को अयोध्या में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला विराजमान के लिए मंदिर की आधारशिला रख रहे थे, उस समय भारत के साथ-साथ कैरेबियाई देशों में भी राम नाम के आध्यात्मिक खजाने की लूट मची थी। ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के कारीगांव गांव निवासी महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय वेस्टइंडीज के उपकुलपति स्वामी ब्रह्मदेव की अगुवाई में ट्रिनिडॉड-टोबैगो, सूरीनाम, बारबेगस, सूरीनाम आदि स्थानों पर भारतीय मूल के हिंदुओं ने दिवाली जैसा जश्न मनाया। इस दौरान कथावार्ता के बाद लोगों ने दीप जलाकर आतिशबाजी की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद और भारत की जनता को शुभकामनाएं दीं।
अमर उजाला से खास बातचीत में स्वामी ब्रह्मदेव ने बताया कि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर दान ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। अनंदा ने कहा कि यहां के लोग भारत को बहुत प्यार करते हैं। अयोध्या की तर्ज पर काशी के शिव और वृंदावन के कृष्ण मंदिरों का भी पुनरुद्धार कराना चाहिए। सूरीनाम में रायसूखा के नाम से चर्चित प्रेमराय ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने की शुरुआत होने के बाद आज सहज ही श्रद्धा के भाव आंखों में उतर आए हैं। टीवी और रेडियो चैनलों के मालिक होने के नाते उन्होंने अपने चैनलों पर भूमिपूजन कार्यक्रम का टेलीकास्ट भी कराया। अमेरिका के वर्जीनिया से आए पं. राज ने कहा कि हमारे पास रामायण थी, रामनाम की माला थी, लेकिन राममंदिर नहीं था। वह भी आज आ गया। इसके लिए पीएम मोदी साधुवाद के पात्र हैं। स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा कि फ्रेंच गुयाना में भारतीय वैज्ञानिकों के दल ने भी राममंदिर भूमिपूजन की खुशी में दिवाली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें