फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की मदद को आगे आए भामाशाह

विज्ञापन
अभोली के सरायरूद्दी गांव में राशन बांटते ग्राम प्रधान रामलाल यादव। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूर वर्ग की पेट भरने की परेशानी बढ़ गई है। इसको ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में लोग आगे आने लगे हैं। स्वयंसेवी संगठनों और राजनीतिक दल के लोग आटा, दाल आदि का वितरण कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हीरालाल मौर्य ने सोमवार को आवास पर 200 गरीबों को दो कुंतल आटा, एक कुंतल चावल और एक क्विंटल दाल का वितरण किया। अछवर गांव में प्रधानपति अरुण मौर्य ने वनवासी बस्ती में 35 परिवारों को चावल, दाल, आटा, आलू , तेल, नमक, साबुन वितरित किया। इसके अलावा गांव में कमेटी बनाकर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। अभोली के गौरा गांव में ग्राम प्रधान श्यामबली गौतम ने मजदूरों, वनवासी बस्ती में राशन का वितरण किया। बवई में ग्राम प्रधान जयपति देवी ने 250 परिवारों को अनाज उपलब्ध कराया।
औराई के जेठूपुर गांव में ग्राम प्रधान राजेश यादव ने मुसहर बस्ती में राशन वितरण किया। चकगुमानी गांव में प्रधान प्रतिनिधि अमरेंद्र बहादुर सिंह और शिवम तिवारी ने 70 वनवासी परिवारों को भोजन की व्यवस्था की। समाजसेवी विजय यादव ने हरिकरनपुर के 50 वनवासी परिवारों को नाश्ते की सुविधा की। संत बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के अनुयायियों ने हाईवे पर जालौन और बिहार से राजस्थान जाने वाले जरूरतमंद राहगीरों को लंच पैक की सुविधा दी। भाजपा के मंडल ममहर अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव ने गांव में गरीबों को राशन का वितरण किया। औराई के गिर्दबड़गांव समाजसेवी कमरूद्दीन और संजय सिंह ने गरीबों को राशन वितरित किया।
विज्ञापन

पिलखुना गांव में प्रधान जनार्दन ओझा ने गरीबों को 10 दिनों के भोजन की व्यवस्था कराई। भिड़िउरा के ग्राम प्रधान मुन्ना पांडेय ने मुसहर बस्ती में गरीबों को राशन वितरित किया। ज्ञानपुर से सटे गोसाईंदासपुर गांव में इस्मैला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश सिंह, सीओ कालू सिंह और एसओ ज्ञानपुर केके सिंह ने वनवासी बस्ती में जरूरी सामान वितरण किया। नीबी गांव में पूर्व प्रधान दयाराम पाल और एसओ दुर्गागंज खुर्शीद अहमद ने मुसहर बस्ती में जाकर गरीबों को राशन की व्यवस्था की। ओम उच्च शिक्षण संस्थान ओम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. अभय कुमार मिश्रा ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच किलो गेहूं, पांच किलो चावल , एक किलो दाल, 250 ग्राम चायपत्ती और दो किलो चीनी का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें