उन्होंने बताया कि उनका बेटा बेहद सीधा-साधा है। वह इस तरह की गलती या दुस्साहस नहीं कर सकता। वह वहां कैसे पहुंचा है और किस तरह से घटना हुई है? इसकी कोई जानकारी नहीं है।
सुबह दिल्ली से एक फोन आया था, तब उनको जानकारी हुई। परिजन उसे सकुशल घर आने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि परिजनों ने एलआईयू से पूछताछ की। पता चला कि वह 18 दिसंबर को घर से निकला था। बाकि दिल्ली पुलिस के स्तर से ही जांच-पड़ताल चल रही है।