फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : भदोही में दुधमुंही जुड़वा बच्चियों को जहर देकर पिता ने की खुदकुशी, पत्नी के लव अफेयर से था परेशान; मातम

Mon, 25 Nov 2024 11:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadhohi News : जिले में इस खाैफनाक वारदात की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। तीनों लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि पिता ने पहले दुधमुंही बच्चियों को जहर दिया उसके बाद घर से बाहर जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़ से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के बेजवां पाही उगापुर में सोमवार की सुबह एक पिता ने अपनी दो जुड़वा अबोध बच्चियों को दूध में जहर देने के बाद खुद आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। एक साथ तीन मौत से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी बीते 19 को किसी के साथ भाग हो गई थी, जिससे वह अवसाद में था।

विज्ञापन




औराई कोतवाली के बेजवां पाहीपुर उगापुर निवासी ओमप्रकाश यादव (27) की पत्नी बीते 19 नवंबर को गायब हो गई, जिसके संबंध में उसने औराई कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इस बीच, उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागी है, जिससे वह अवसाद में चला गया। रविवार की देर रात उसने अपनी 14 माह की दो जुड़वा बच्चियों आसी व प्रियांशी को दूध में जहर देकर पिला दिया। जिससे दोनों अबोध की जान चली गई। इसके बाद वह घर के करीब 500 मीटर दूर जाकर नीम के एक पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जान भी दे दी।
विज्ञापन




सुबह उसका शव देखते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इधर घर में उसकी दोनों बेटियां भी बिस्तर पर मरणासन्न पड़ी थीं। घटना की जानकारी होते ही सीओ अजय चौहान समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें