फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में भदोही पुलिस सूबे में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से मिली शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस को सिद्धार्थनगर के साथ सूबे में पहला स्थान मिला है। मई महीने में पोर्टल पर प्राप्त 715 प्रार्थना पत्रों में से 90 फीसदी का पुलिस ने समय से निस्तारण किया। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने सेल से जुड़े कर्मियों का उत्साह बढ़ाया है।
विज्ञापन

आम जन को समय पर न्याय मिले, इसको लेकर सरकार ने ऑनलाइन शिकायत प्रणाली शुरू की है। इसमें शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाता है। तय तिथि तक निस्तारण नहीं होने पर संबंधित विभागों पर सख्ती की जाती है और विभागीय कार्रवाई भी की जाती है। जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण का लखनऊ मुख्यालय से मूल्यांकन किया जाता है। जिसमें निस्तारण के आधार पर रैकिंग तय की जाती है। इसमें सूबे के सभी जिलों में सिर्द्धानगर के साथ भदोही में प्राप्त शिकायतों के समय से निस्तारण की उपलब्धि 90 प्रतिशत रही। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर उनका निर्धारित समय के अंदर निस्तारण कराया जाता है। प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल की ओर से संबंधित थानों पर ऑनलाइन भेजा जाता है। थाना प्रभारी प्राप्त संदर्भों की जांच आख्या ऑनलाइन दिए गए समय के अनुसार भेजते हैं। पुलिस की कार्रवाई से वादी के संतुष्ट होने का फीडबैक पुलिस कार्यालय से लिया जाता है। मई में प्राप्त कुल 715 शिकायतों में से 90 फीसदी का निस्तारण किया गया। एसपी ने बताया कि इससे पहले भी शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस को पहला स्थान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें