फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में तड़तड़ाई गोलियां: कार रोक दो बदमाशों ने प्रधानाचार्य को किया छलनी, टायर पर भी फायरिंग; पहुंची फोर्स

Mon, 21 Oct 2024 11:24 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर भारी मात्रा में पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी भी ली जा रही थी। इस बीच, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उनके शव को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के कोतवाली के पास बसवानपुर गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने एक के बाद एक दस गोलियां मारकर पूरे शरीर को छलनी कर दिया। भदोही कोतवाली के अमिलौरी निवासी प्रधानाचार्य घर से निकलकर अपने भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज जा रहे थे। भाजपा काशी प्रांत के मंत्री आशीष सिंह बघेल इसी इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं।

विज्ञापन


भदोही कोतवली के पास अमिलौरी गांव निवासी योगेन्द्र बहादुर सिंह (56) भदोही स्थित इन्द्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। हर दिन की भांति सोमवार की सुबह अपने चालक संतोष सिंह के साथ कॉलेज के लिए निकले थे। चालक संतोष बीते 20 सालों से उनके साथ ही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अभी वे अपने घर से 700 से 800 मीटर की दूरी पर बसवानपुर के पास पहुंचे ही थे कि इस बीच, बाइक पर सवार दो युवक हाथ में मोबाइल लिए सामने से आते दिखाई दिए। दोनों उनकी कार को हाथ देकर रोका और कार का शीशा खोलकर उन्हें मोबाइल लेने की बात कही।

इसके बाद प्रधानाचार्य ने जैसे ही कार का शीशा खोला दोनों बदमाशों ने एक के बाद एक दस गोलियां उनके सीने में उतार दी। इसके बाद आखिरी गोली कार के पहिए में मारकर फरार हो गए। जिससे कि प्रधानाचार्य को तत्काल अस्पताल पहुंचाया न जा सके। गोलियों से छलनी होने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इधर पुलिस को इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। उनके शव को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में रखा गया है। जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ है। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें