ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग फैक्ट्री से बाहर नहीं फैल पाई,नहीं तो आसपास के मकान भी खतरे में पड़ जाते। साइना बानो ने बताया कि हमने मेहनत-मजदूरी से यह छोटा कारोबार शुरू किया था। करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। मशीनें, कच्चा माल और ग्राहकों के ऑर्डर का तैयार माल सब जल गया। अब परिवार का गुजारा मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट कारण सामने आया है। बिजली की पुरानी वायरिंग और लोड अधिक होने से हादसा हुआ। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है और पीड़िता की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।