भदोही सांसद ने लोकसभा में बोलते हुए रेलवे अंडरपास को बनाए जाने की मांग उठाई है। इन्होंने कहा कि अंडरपास न होने से जनता को परेशानी हो रही है और दस किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इस सुविधा से राह आसान होगी।
सांसद डॉ. विनोद बिंद ने सोमवार को लोकसभा सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा के विभिन्न इलाकों में अंडरपास की मांग को उठाया। बताया कि जिले के कई गांवों में अंडरपास बनाए जाने की आवश्यकता है। अंडरपास या फाटक न होने से लोगों को अपनी खेती-बारी जैसे कार्यों के लिए आठ से 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना होता है।
विज्ञापन
सांसद ने जिले में रेलवे से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया है। बताया कि लोकसभा क्षेत्र के ठठा, रामपुर, उग्रसेनपुर, बरौत, मुख्यछिड़ी, लक्षागृह, सैदाबाद, सराय कंसराय, हरदुआ, बेल्हा बांध, भोगवरा में अंडरपास की आवश्यकता है। इन क्षेत्रों में अंडरपास के निर्माण से कई हजार लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
कहा कि भदोही जिला चारों तरफ से रेलवे से घिरा हुआ है। दो रेलखंड कई गांवों से होकर गुजरे हैं। जिससे गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने रेलमंत्री से मांग किया कि गांवों में अंडरपास की व्यवस्था की जाए। जिससे आवागमन सुलभ हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यशैली की भी प्रशंसा की। कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। जिसकी देश के साथ विदेशों में भी सराहना की जा रही है।