फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: वाहन से क्षतिग्रस्त हुई अंबेडकर प्रतिमा, गुस्से में जुटे दर्जनों गांव के लोगों ने किया हंगामा

Wed, 03 Jan 2024 01:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

अभोली ब्लॉक के गुवाली गांव में अभोली से पाल बस्ती तक की सड़क का निर्माण हो रहा है। कार्यदायी संस्था का एक डंपर बुधवार की सुबह सड़क निर्माण के लिए गिट्टी गिराने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस बीच चालक वाहन को बैक कर रहा था कि अचानक पीछे स्थित अंबेडकर प्रतिमा चबूतसा समेत क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
वाहन से क्षतिग्रस्त हुई अंबेडकर प्रतिमा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही में सुरियावां थाना क्षेत्र के गुवाली गांव में बुधवार की सुबह एक डंपर बैक करते हुए अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर चार-पांच गांवों के लोग जुटे और चक्काजाम करने की कोशिश की। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके की नजाकत को भांपते हुए नई प्रतिमा लगवाने की पहल कर लोगों का शांत कराया। हालांकि अभी भी मौके पर लोगाें की काफी भीड़ जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अभोली ब्लॉक के गुवाली गांव में अभोली से पाल बस्ती तक की सड़क का निर्माण हो रहा है। कार्यदायी संस्था का एक डंपर बुधवार की सुबह सड़क निर्माण के लिए गिट्टी गिराने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस बीच चालक वाहन को बैक कर रहा था कि अचानक पीछे स्थित अंबेडकर प्रतिमा चबूतसा समेत क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ी। अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर गुवाली, अभोली, गंगारामपुर, ख्योखर और गोकुल पट्टी गांवों के सैकड़ों लोग जुट गए। लोगों ने चक्काजाम करने का प्रयास भी किया, लेकिन इस बीच मौके पर पुलिस पहुंची गई। पुलिस ने तत्काल लोगों को शांत कराया और कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को क्षतिग्रस्त मूर्ति की जगह पर चबूतरा और नई मूर्ति लगाने का निर्देश दिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि मौके पर तनाव अभी भी बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें