फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi accident: कोचिंग जा रही किशोरी को डंपर ने रौंदा, मौके पर ही मौत, परिजनों में कोहराम

Tue, 31 Jan 2023 09:56 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

आंचल प्रतिदिन सुबह अपने घर से साइकिल से कोचिंग के लिए जाती थी। मंगलवार की सुबह वह कोचिंग के लिए घर से निकली और अयोध्यापुरी तालाब के पास पहुंची। इसी बीच मोढ़ की तरफ से आ रहे डंपर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही कोतवाली क्षेत्र के अयोध्यापुरी में फूलन देवी तिराहे के पास मोड़ रोड पर मंगलवार की सुबह डंपर की चपेट में आने से किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। किशोरी की पहचान बिलोरी गांव निवासी आशा पाठक की पुत्री आंचल पाठक के रूप में हुई है। वह कोचिंग जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

बताया जाता है कि आंचल पाठक (17) प्रतिदिन सुबह अपने घर से साइकिल से कोचिंग के लिए जाती थी। मंगलवार की सुबह वह कोचिंग के लिए घर से निकली और अयोध्यापुरी तालाब के पास पहुंची। इसी बीच मोढ़ की तरफ से आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और आवश्यक छानबीन कर रही थी। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें