फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बीएड प्रवेश परीक्षा कल, 6 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की केंद्रों पर लगाई गई ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में मजिस्ट्रेट और केंद्राध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें परीक्षा को पारदर्शी ढंग कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा जिले में 31 मई को छह परीक्षा केंद्रों पर होगी।
दो पालियों में 2884 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निगरानी एवं व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट (केंद्र प्रतिनिधि), छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पूर्व अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा व परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की दो प्रति, एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो एवं एक वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
साथ ही मोबाइल फोन किसी भी प्रकार के इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हर केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी। ताकि कोई गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें