जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी।
- फोटो : bhadohi
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची शोधन के लिए बैठक हुई। इसमें तीनों विधानसभाओं में बढ़े मतदेय स्थलों के अलावा जर्जर मतदेय स्थलों को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी बीएलओ की सूची एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है।
मतदाता सूची में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो, इसके लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली जाए। कहीं भी लापरवाही बरती जाएगी तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सूची के संशोधन में भदोही विधानसभा में 22 मतदेय स्थल, ज्ञानपुर विधानसभा में 27 और औराई विधानसभा में 24 मतदेय स्थल समेत कुल 73 मतदेय स्थल बढ़ाए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि मतदेय स्थलों के आलेख्य की सूची का प्रकाशन 22 जून को हर हाल में कर लिया जाए। इसको लेकर आपत्तियां एक जुलाई तक मंगाई जाए आैर आठ जुलाई को सूची को अंतिम रूप दे दिया जाए। ताकि काम पूरा का जा सके।