फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राज्यस्तरीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे बांदा और सेवाश्रम

विज्ञापन
महर्षि आज़ाद स्टेडियम मेढ़ी में खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सुरियावां। महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता धीरे-धीरे अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच चुकी है। मंगलवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बांदा और सेवा श्रम इंटर कॉलेज मोढ़ की टीम ने जीत दर्जकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कानपुर और चंदौली की टीमें हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
विज्ञापन

पहले मैच में चंदौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। चंदौली के लिए योगेश राणा (40 रन) और अरमान आलम (36 रन) ने अहम पारियां खेलीं। बांदा की ओर से गेंदबाजी में सौरभ यादव ने चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा की टीम को शुरुआती झटके लगे, लेकिन अजय साहू ने 45 गेंदों पर 80 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए मैच का रुख पलट दिया। अंततः बांदा की टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाते हुए मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर तक चला यह मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांचक रहा। दूसरा मुकाबला सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां और कानपुर की टीमों के बीच खेला गया। सेवाश्रम इंटर कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम 17वें ओवर में 105 रन पर सिमट गई। सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां की टीम ने 43 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता के अंतिम चार में प्रवेश किया। इससे पहले गणतंत्र दिवस पर सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चंदौली ने गाजियाबाद को 15 रन से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें