फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को सत्ता से बाहर करनेे के लिए बहुजन समाज सपा संग आए : भारती

विज्ञापन
खमरिया में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम में मुख्य अति​थि का स्वागत करते लोग। स्रोत सपा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। 2027 में बहुमत से सपा की सरकार यूपी में बनने जा रही है। बहुजन समाज सपा को वोट देकर न्याय के रथ को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को खमरिया में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने संविधान बचाओ समानता, सामाजिक न्याय शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना ही समाजवादी आंदोलन की मूल भावना है। उन्होंने बहुजन समाज का आह्वान करते हुए कहा कि ‘बहुजन समाज करो विचार, कब तक सहोगे जुल्म-अत्याचार‘। बहुजन समाज के लोग वोटोंं का बंटवारा न करें।
इस बार समाजवादी पार्टी को एकतरफा वोट करके भाजपा को सत्ता से बाहर करें। बाबा साहब के द्वारा दिए गए समानता और शिक्षा के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के साथ महिलाओं, किसान, छात्र और नौजवान की आवाज को बुलंद करने के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी को वोट देकर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, सपा विधायक जाहिद बेग, सुधीर गौतम, आरिफ सिद्दीकी, अंजनी सरोज, हसनैन अंसारी, केशनारायण यादव, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, श्यामला सरोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें