मोढ़। सेवासदन इंटर कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे मोढ़ चैंपियनशिप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को कन्नौज ने वाराणसी को हराकर फाइनल में जगह बना ली। कन्नौज की तरफ से अवनीश मिश्रा के धारदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए।
कन्नौज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच में मानिक मौर्या 50, आदित्य यादव के 48 और अवनीश मिश्रा के 40 रनों के बदौलत नौ विकेट खोकर 209 रन बनाए। वाराणसी के गेंदबाज विशाल यादव तीन विकेट और आसिफ ने दो विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे वाराणसी के बल्लेबाज यश चिकारा 55 रन के अलावा कोई भी खिलाड़ी टिक नहीं पाया और 169 रनों पर टीम ऑल आउट हो गई। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 16 जनवरी को कन्नौज और प्रयागराज के बीच खेला जाएगा। मौके पर ऋषि सिंह, सुनील पुरी, धीरज सिंह, राजू दुबे, प्रभात सिंह, गोपाल बिंद, धर्मेंद्र आदि रहे।