औराई थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में जीटी रोड पर गुरूवार की रात्रि 8 बजे बोलेरो की टक्कर से आटो सवार की मौत हो गई जबकि 8 घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त पंकज यादव उर्फ कालू निवासी जयरामपुर (औराई) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार सुनकर ग्रामीण उन्हें बचाने दौड़े।
जानकारी मिली आटो रिक्शा 10 लोगों को बैठा कर औराई की ओर आ रही थी। महाराजगंज में आटो के पीछे से आई एक बोलेरो ने आटोरिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी जिससे जयरामपुर के पंकज की मौत होने के अलावा दीपक यादव (13), महदेयी देवी (70), मेवाली देवी (70), राजन (4), बुद्धू (75), मुन्ना (50), अरुण मिश्रा घायल हो गए। मौके पर जमा ग्रामीणों ने सभी घायलों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मृतक की पहचान पंकज यादव के रूप में की। घटना की खबर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि आटो चालक राजकुमार प्रजापति भी मृतक के गांव का है।