किस कारण ऐसा किया गया, इस पर विचार करने की जरूरत है। अगर यह बजट स्वीकृत होता तो आम जनता को लाभ मिलता। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि हमसे ईर्ष्या हो सकती है, लेकिन आम जनता का क्या दोष था। सांसद को ऐसा नहीं करना चाहिए था।
आरईएस के अधिशासी अभियंता रईस अंसारी ने कहा कि प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं होने से बजट स्वीकृत नहीं हो सका। सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि विधायक के पोस्ट पर वह कुछ नहीं कहेंगे। एक सप्ताह के अंदर पीएमजीएसवाई की सड़कों का शिलान्यास करेंगे तो सभी को जवाब मिल जाएगा। इसके पूर्व 60 करोड़ से अधिक का बजट वे स्वीकृत करा चुके हैं।