दोपहर में एसपी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बात की। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। मोढ़ क्षेत्र में कई चोरी की घटना को लेकर दो दिन पूर्व ही एसपी ने चौकी प्रभारी और दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया था।