फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में धूल फांक रही एटीवीएम मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन परिसर में दो एटीवीएम मशीनें दो साल से धूल फांक रही हैं। तीन वर्ष में एक भी अनारक्षित टिकट नहीं निकलने के कारण यात्रियों को काउंटरों पर भीड़ बढ़ने की चिंता सताने लगी है। डीआरएम वाराणसी डिवीजन से शिकायत कर यात्रियों ने दोनों मशीनों को चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को स्टेशन के आरक्षण काउंटर से लौटने वाले यात्री राजकुमार ने बताया कि अभी तक काउंटर से आरक्षित-अनारक्षित टिकट तो मिल जा रहा है, लेकिन आने वाले दिनों काउंटरों से टिकट मिल पाना मुश्किल हो सकता है। यात्री रामचंदर ने बताया कि काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए ही पांच वर्ष पहले एक निजी संस्था से करार कर मंडल रेल प्रशासन की तरफ से ए और बी श्रेणी के स्टेशनों पर आटोमेटिक वेडिंग मशीनें लगवाई गई थीं। कोरोना महामारी के पहले तक यात्री पैसेंजर ट्रेनों समेत दूरदराज क्षेत्रों की ओर आने-जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का भी अनारक्षित टिकट इन्हीं एटीवीएम मशीनों से ले लेते थे। दो वर्ष तक वैश्विक महामारी के कारण सिर्फ ऑनलाइन टिकट ही दिया जा रहा था। अब स्थिति सामान्य हो गई है। इसके बावजूद इसके एटीवीएम मशीनें चालू नहीं की गई हैं। यात्री सुशील सिंह ने कहा कि यदि एटीवीएम मशीनें अविलंब चालू नहीं की गईं तो डीआरएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उधर, डीआरएम वाराणसी मंडल रामाश्रय पांडेय तक पहुंचते ही डिवीजन के अधिकारियों की भागदौड़ शुरू हो गई। बनारस-रामबाग सेक्शन के कामर्शियल निरीक्षक विशाल सिंह ने बताया कि नई तकनीकी संस्था शीघ्र ही एटीवीएम मशीनों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी। पूर्व जो संस्था नामित थी, उसका करार डिवीजन स्तर से समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें