ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में दो महीने पहले चार ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) की तैनाती की गई है। अस्पताल में इमरजेंसी भवन अधूरा होने के कारण अभी यहां इमरजेंसी सेवा नहीं शुरू हो सकी है। कागज में ये डॉक्टर इमरजेंसी विभाग में तैनात हैं।
जबकि ये ओपीडी में ड्यूटी कर रहे हैं। सौ शय्या अस्पताल में हर दिन 400 से 500 मरीज ओपीडी में आते हैं। सीटी स्कैन शुरू होने से मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए सुविधाएं व संसाधन विस्तारित किया जा रहा है।
दो महीने पहले इमरजेंसी सेवा शुरू करने के लिए चार ईएमओ की तैनाती नेशनल हेल्थ मिशन के तहत किया गया।
भवन अधूरा होने के कारण अभी तक अस्पताल में इमरजेंसी सेवा की शुरू नहीं हो सकी है। होली के पहले भवन निर्माण पूरा होने के बाद इमरजेंसी सेवा शुरू होने की उम्मीद है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।